सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 25 किलो गांजा जब्त, कार सवार दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 25 किलो गांजा जब्त, कार सवार दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 25 किलो गांजा जब्त, कार सवार दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक WB 06 F 4202) में ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर सरिया के रास्ते जा रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने सरिया थाना के सामने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की। संदिग्ध कार के आते ही उसे रोककर तलाशी ली गई।

बरामदगी और आरोपी

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 25 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 25 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा भरा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शीतल प्रकाश पाठक (झांसी, उत्तर प्रदेश) और कल्लू केवट (कटनी, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोनपुर, ओडिशा से गांजा खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में खपाने की तैयारी में थे।

जब्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

25 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा

स्विफ्ट डिजायर कार (WB 06 F 4202)

01 लावा मोबाइल फोन

थाना सरिया में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनका रहा विशेष योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई, आरक्षक श्रवण टंडन, दिलीप स्नेही, दिगंबर, विमल जांगड़े, खेमलाल, मुकेश कश्यप, लक्ष्मी पटेल सहित साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना और दीपक मैत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।