खैरागढ़: शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने डूडा के पास पलटा धान से भरा ट्रक, बाल-बाल बची जान
oppo_2
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
खैरागढ़: शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने डूडा के पास पलटा धान से भरा ट्रक, बाल-बाल बची जान
खैरागढ़: धमतरी-खैरागढ़ मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्राम डूडा के पास धान से भरा एक ट्रक (क्रमांक CG 07 CA 1978) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार अनियंत्रित थी। हादसे के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने पाया कि ट्रक चालक अत्यधिक शराब के नशे में था। नशे में होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।
राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जमा हो गए। फिलहाल मार्ग पर यातायात सामान्य है, लेकिन धान से लदा ट्रक अभी भी मौके पर पलटा हुआ है।










