भक्ति के सागर में डूबा औरी जामगांव: तीन दिवसीय भव्य ‘मानस दर्शन’ रामायण प्रतियोगिता का हुआ शंखनाद
**********राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान********
“””””””””””””””””””””””””””””””””
भक्ति के सागर में डूबा औरी जामगांव: तीन दिवसीय भव्य ‘मानस दर्शन’ रामायण प्रतियोगिता का हुआ शंखनाद
दुर्ग (औरी-जामगांव): ग्राम औरी जामगांव (जिला दुर्ग) में ‘भव्य संगीत में सवार मानस दर्शन’ रामायण प्रतियोगिता का गरिमामय शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ में समूचा क्षेत्र प्रभु श्री राम की भक्ति और मानस की चौपाइयों से गुंजायमान हो उठा है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मीनू राकेश शर्मा (सरपंच, ग्राम पंचायत बोरवय) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामायण के आदर्श हमें जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। वहीं, भगवान सिंह चंद्राकर (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति जामगांव) ने क्षेत्र में ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए संस्कार का केंद्र बताया।
समिति की कड़ी मेहनत लाई रंग
रामायण समिति औरी के सफल नेतृत्व में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरी टीम जुटी हुई है। अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष द्वारिका साहू एवं लक्ष्मण चंद्राकर, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सचिव रेख राज चंद्राकर तथा सह-सचिव योगेंद्र साहू के कुशल मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।
ग्रामीणों में भारी उत्साह
आयोजन को लेकर न केवल औरी जामगांव बल्कि आसपास के गांवों में भी भारी उत्साह है। समिति के सक्रिय सदस्य ढाल सिंह साहू, पंकज साहू, इशू साहू सहित समस्त ग्रामवासी दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। संगीत और सुरों के तालमेल के साथ प्रस्तुत की जा रही रामायण की कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।
आगामी दो दिनों तक विभिन्न मानस मंडलियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा, जहाँ निर्णायक मंडल श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन करेंगे।

























