राजपुर में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई; एसडीएम के नेतृत्व में 350 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
राजपुर में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई; एसडीएम के नेतृत्व में 350 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त
राजपुर (बलरामपुर):छत्तीसगढ़ में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर, देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत रात्रि संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर एक आयशर ट्रक को पकड़ा गया। वाहन की जांच करने पर उसमें लगभग 350 बोरी अवैध धान भरा हुआ पाया गया। जब टीम ने वाहन चालक से धान के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो वह किसी भी प्रकार का वैध कागजात या रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका।
वैध दस्तावेजों के अभाव में संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और धान को जब्त कर लिया। प्रशासन द्वारा इस मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नरेन्द्र कंवर सहित राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मुस्तैद रही। एसडीएम देवेन्द्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध धान के आवक-जावक पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










