दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम लोहरसी महिला सुरक्षा और सामुदायिक अनुशासन की दिशा में लोहरसी गांव ने पेश की नई मिसाल

 दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम लोहरसी महिला सुरक्षा और सामुदायिक अनुशासन की दिशा में लोहरसी गांव ने पेश की नई मिसाल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम लोहरसी महिला सुरक्षा और सामुदायिक अनुशासन की दिशा में लोहरसी गांव ने पेश की नई मिसाल

दुर्ग: जिले के लोहरसी ग्रामसभा ने महिला सुरक्षा और सामाजिक अनुशासन को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसकी चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। करीब 2600 की आबादी वाले इस गांव के बीचों-बीच स्थित खुले मैदान में हर शाम शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इस कारण महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था।

सख्त नियम और भारी जुर्माना

सरपंच की पहल पर आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बस्ती पारा क्षेत्र में शराब सेवन और गाली-गलौज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नए नियमों के अनुसार:

शराब पीते या गाली-गलौज करते पकड़े जाने पर 5100 रुपए का अर्थदंड देना होगा।

नियम तोड़ने वाले की सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन के रूप में 2100 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

गांव के विकास में होगा राशि का उपयोग

ग्रामसभा ने स्पष्ट किया है कि जुर्माने की यह राशि नकद वसूली जाएगी और इसे ‘बस्ती फंड’ में जमा किया जाएगा। इस एकत्रित धन का उपयोग गांव के विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। ग्रामसभा के इस फैसले से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं महिलाओं और बच्चों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षित वातावरण की दिशा में बड़ा बदलाव बताया है।