दुर्ग जिले में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू; 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे 07 उपार्जन केंद्र

 दुर्ग जिले में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू; 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे 07 उपार्जन केंद्र

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

दुर्ग जिले में दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू; 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे 07 उपार्जन केंद्र

दुर्ग: जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत खरीफ दलहन और तिलहन फसलों की सरकारी खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सुचारू खरीदी के लिए जिले में 07 उपार्जन केंद्रों को अधिसूचित किया है।

इन केंद्रों पर होगी खरीदी

उप संचालक कृषि, श्री संदीप भोई ने बताया कि किसान अपनी उपज बेचने के लिए निम्नलिखित केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं:

दुर्ग विकासखण्ड: सेवा सहकारी समिति चंदखुरी।

पाटन विकासखण्ड: सेवा सहकारी समिति पाटन।

धमधा विकासखण्ड: सेवा सहकारी समिति धमधा, अहिवारा, लिटिया, कन्हारपुरी और घोठा।

निर्धारित समर्थन मूल्य और खरीदी की सीमा

शासन के निर्देशानुसार, 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस खरीदी प्रक्रिया में फसलों के दाम और प्रति एकड़ खरीदी की अधिकतम सीमा निम्नानुसार तय की गई है:

सोयाबीन: ₹5,328 प्रति क्विंटल (अधिकतम 05 क्विंटल प्रति एकड़)

मूंगफली: ₹7,263 प्रति क्विंटल (अधिकतम 07 क्विंटल प्रति एकड़)

उड़द: ₹7,800 प्रति क्विंटल (अधिकतम 03 क्विंटल प्रति एकड़)

मूंग: ₹8,768 प्रति क्विंटल (अधिकतम 03 क्विंटल प्रति एकड़)

कृषि विभाग की अपील

कृषि विभाग ने सभी दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित उपार्जन केंद्रों से संपर्क करें और योजना का लाभ उठाएं।