एंबुलेंस में ‘दवाई’ के नाम पर हो रही थी गांजे की तस्करी, 2.60 करोड़ के माल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 एंबुलेंस में ‘दवाई’ के नाम पर हो रही थी गांजे की तस्करी, 2.60 करोड़ के माल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

एंबुलेंस में ‘दवाई’ के नाम पर हो रही थी गांजे की तस्करी, 2.60 करोड़ के माल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया था और उसमें दवाइयों के डिब्बों के नीचे गांजा छिपा रखा था, लेकिन एंटी नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स और कोमाखान पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई।

मुखबिर की सूचना पर टेमरी बैरियर पर घेराबंदी

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक एंबुलेंस के जरिए गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। इस सूचना पर सक्रिय होते हुए पुलिस ने ओडिशा सीमा पर स्थित टेमरी बैरियर के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में ओडिशा की ओर से एक ‘ट्रैवलर्स एंबुलेंस’ आती दिखी, जिसे रोककर जब उसमें सवार 3 लोगों से पूछताछ की गई, तो वे घबरा गए और गोलमोल जवाब देने लगे।

दवाइयों के कार्टन में मिला 5 क्विंटल से अधिक गांजा

संदेह होने पर जब पुलिस ने एंबुलेंस की सघन तलाशी ली, तो अंदर दवाइयों के कार्टन रखे मिले। इन कार्टनों को हटाने पर नीचे 14 सफेद प्लास्टिक की बोरियां और 16 खाकी कार्टन बरामद हुए। जांच करने पर इनमें 5.20 क्विंटल (520 किलो) गांजा भरा पाया गया। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।

बदली जाती थी नंबर प्लेट, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं आरोपी

तलाशी के दौरान एंबुलेंस के भीतर से दो नकली नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए रास्ते में नंबर प्लेट बदल दिया करते थे। पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

सागर वाघ (26 वर्ष): निवासी जालना, महाराष्ट्र।

संजीव आहिरे (45 वर्ष): निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

सुशील दामाड़े (20 वर्ष): निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के इस बड़े गिरोह के अन्य संपर्कों की तलाश शुरू कर दी है।