राजनांदगांव: नशे के लिए नाबालिगों को व्हाइटनर बेचते दुकान संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त

 राजनांदगांव: नशे के लिए नाबालिगों को व्हाइटनर बेचते दुकान संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

 

राजनांदगांव: नशे के लिए नाबालिगों को व्हाइटनर बेचते दुकान संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त

राजनांदगांव। शहर की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तुलसीपुर क्षेत्र में नाबालिगों को व्हाइटनर बेचने वाले एक दुकान संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में व्हाइटनर के बोतल भी बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ हिस्सों में नाबालिग बच्चे व्हाइटनर का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने पूर्व में भी सभी दुकानदारों को हिदायत दी थी कि वे नाबालिगों को व्हाइटनर न बेचें। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि तुलसीपुर स्थित देवांगन जनरल स्टोर का संचालक प्रेमलाल देवांगन नियमों की अनदेखी कर बच्चों को व्हाइटनर बेच रहा है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश दी और दुकान संचालक प्रेमलाल देवांगन को नाबालिग को व्हाइटनर बेचते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में व्हाइटनर जब्त किया गया है।

पुलिस की अपील

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बच्चों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी दुकानदार भविष्य में नाबालिगों को इस तरह की प्रतिबंधित सामग्री या नशीली वस्तुएं बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।