डोंगरगढ़ के कुर्रभाठ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 डोंगरगढ़ के कुर्रभाठ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

डोंगरगढ़ के कुर्रभाठ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

राजनांदगांव/डोंगरगढ़:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रभाठ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात वाहन ने राह चलती महिला को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुर्रभाठ के एक सुनसान इलाके में घटित हुई। सड़क किनारे महिला का शव देख राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

शिनाख्त की कोशिश जारी

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। डोंगरगढ़ पुलिस आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मृतका की तस्वीर साझा कर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के आधार पर वाहन की पतासाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक को ढूंढ लिया जाएगा।