पलारी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के 600 बच्चों को सिखाए यातायात के गुर; ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान

 पलारी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के 600 बच्चों को सिखाए यातायात के गुर; ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

,🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽

पलारी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के 600 बच्चों को सिखाए यातायात के गुर; ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान

बलौदा बाजार,पलारी | 05 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026′ के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज थाना पलारी पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पलारी में एक वृहद यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार में सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और सड़क संकेतों (ट्रैफिक सिग्नल) का पालन करने के महत्व को समझाया गया।

पुलिस टीम ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं इन नियमों का पालन करें, बल्कि अपने माता-पिता, परिजनों और रिश्तेदारों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्हें समझाया गया कि छोटी सी सावधानी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अनमोल जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल की स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने सराहना की है।