ग्राम खपरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रथम वर्ष माता शाकंभरी जयंती, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 ग्राम खपरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रथम वर्ष माता शाकंभरी जयंती, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान के साथ कैमरामैन सौदागर नियाल

*******************************

ग्राम खपरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रथम वर्ष माता शाकंभरी जयंती, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दुर्ग,रानी तराई (चूलगहन): ग्राम पंचायत चूलगहन के आश्रित ग्राम खपरी में इस वर्ष प्रथम बार माता शाकंभरी जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस विशेष अवसर पर समस्त समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्राम पंचायत चूलगहन के सरपंच मनोज पटेल, उप सरपंच पार्वती पटेल, और ग्राम प्रमुख शत्रुघ्न पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में भगत पटेल, नारायण पटेल, सरजू पटेल, और मनीष कुमार साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कलश यात्रा के दौरान माता शाकंभरी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों ने माता शाकंभरी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ग्रामवासियों ने बताया कि यह प्रथम वर्ष का आयोजन है और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इसे भविष्य में और भी भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।