दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी विजय अग्रवाल ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, 11 अधिकारी इधर से उधर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी विजय अग्रवाल ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, 11 अधिकारी इधर से उधर
दुर्ग। नए साल के पहले ही दिन दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से देर शाम 8 थाना प्रभारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है:
निरीक्षक भानुप्रताप साव: थाना प्रभारी अंडा से अब थाना प्रभारी नंदिनी नगर।
निरीक्षक राजेश मिश्रा: रक्षित केंद्र दुर्ग से अब थाना प्रभारी पाटन।
निरीक्षक अनिल कुमार साहू: थाना प्रभारी पाटन से अब थाना प्रभारी नेवई।
निरीक्षक युवराज साहू: थाना प्रभारी धमधा से हटाकर यातायात शाखा, दुर्ग में पदस्थ।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव: पुरानी भिलाई से अब थाना प्रभारी धमधा।
उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे: थाना प्रभारी रानीतराई से अब थाना प्रभारी कुम्हारी।
उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर: थाना प्रभारी नेवई से अब थाना प्रभारी रानीतराई।
उप निरीक्षक पारस ठाकुर: थाना प्रभारी नंदिनी नगर से अब थाना प्रभारी अंडा।
उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा: थाना प्रभारी कुम्हारी से अब थाना प्रभारी जामगांव आर।
उप निरीक्षक फागू राम लहरे: थाना प्रभारी जामगांव आर से अब थाना भिलाईनगर।
उप निरीक्षक दरबारी राम तारम: जामगांव आर से अब थाना छावनी।
तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होना होगा। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अविलंब अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर अपनी आमद (रिपोर्ट) दर्ज कराएं।
नए साल की शुरुआत में हुए इस बड़े फेरबदल को सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देख आदेश की कॉपी











