रायपुर पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: नए साल से पहले 59 पुलिस अधिकारियों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
रायपुर पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: नए साल से पहले 59 पुलिस अधिकारियों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश।
रायपुर, नए साल की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी (SSP) लाल उम्मेद सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ 59 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में निरीक्षक (Inspector), सब-इंस्पेक्टर (SI) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति
प्रशासनिक सर्जरी के तहत कई महत्वपूर्ण थानों की कमान बदली गई है:
निरीक्षक सतीश सिंह को शहर के महत्वपूर्ण कोतवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक एसएन सिंह अब कबीर नगर थाने के नए प्रभारी होंगे।
निरीक्षक सुनील दास को गंज थाना का कमान सौंपा गया है।
शिकायत के बाद गंज थाना प्रभारी पर गिरी गाज
इस फेरबदल में सबसे चर्चा का विषय गंज थाने में पदस्थ रहे निरीक्षक भावेश गौतम का स्थानांतरण रहा। उन्हें थाने से हटाकर यातायात विभाग (Traffic) में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, भावेश गौतम पर शराब माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी शिकायत एसएसपी और आईजी कार्यालय तक पहुंची थी।
18 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले
निरीक्षकों के साथ-साथ एसएसपी ने मंगलवार रात 18 सब-इंस्पेक्टरों की तबादला सूची भी जारी की। इन अधिकारियों को खरोरा, माना, कोतवाली, डीडी नगर, सरस्वती नगर, मुजगहन, पुरानी बस्ती, पंडरी, धरसींवा और राजेंद्र नगर जैसे थानों में नई नियुक्तियां दी गई हैं।
उद्देश्य: सख्त पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण
पुलिस विभाग के अनुसार, इस थोक तबादले का मुख्य उद्देश्य नए साल 2026 में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सक्रियता बढ़ाने के लिए फील्ड स्तर पर ये बदलाव आवश्यक थे।
देखे लिस्ट













