नववर्ष सुरक्षा: रायपुर पुलिस की होटल और बार संचालकों को सख्त हिदायत, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 नववर्ष सुरक्षा: रायपुर पुलिस की होटल और बार संचालकों को सख्त हिदायत, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

नववर्ष सुरक्षा: रायपुर पुलिस की होटल और बार संचालकों को सख्त हिदायत, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर:आगामी नववर्ष 2026 के आगमन और उत्सवों के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में आज सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा, फार्म हाउस और बार संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

बैठक के दौरान डॉ. लाल उमेद सिंह ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नववर्ष के कार्यक्रमों के दौरान शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर क्षमता से अधिक भीड़ न जुटाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और हुड़दंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नवा रायपुर) विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक (आजाद चौक) ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) रमाकांत साहू और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे

प्रमुख दिशा-निर्देश:

सभी संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए।

नियत समय के पश्चात संगीत और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग की व्यवस्था ऐसी हो जिससे यातायात बाधित न हो।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरवासी सुरक्षित वातावरण में नए साल का स्वागत कर सकें।