बस्तर में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम: एसडीएम ने पकड़ा व्यापारी और किसान का फर्जीवाड़ा, दो वाहन जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

बस्तर में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम: एसडीएम ने पकड़ा व्यापारी और किसान का फर्जीवाड़ा, दो वाहन जब्त

बस्तर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बस्तर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और फर्जीवाड़े के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को बकावंड विकासखण्ड के अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) मनीष वर्मा ने करपावंड उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर एक व्यापारी और किसान की मिलीभगत का भंडाफोड़ किया।

बस्तर में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम

बस्तर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बस्तर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और फर्जीवाड़े के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को बकावंड विकासखण्ड के अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) मनीष वर्मा ने करपावंड उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर एक व्यापारी और किसान की मिलीभगत का भंडाफोड़ किया।

अवैध धान परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बकावंड विकासखंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी मनीष वर्मा ने यह कार्रवाई की। इस मामले में उपार्जन केंद्र करपावंड में की गई जांच के आधार पर अवैध धान से भरे दो वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों को आगामी कार्यवाही के लिए थाना करपावंड को सौंप दिया गया है।