महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, तैयारियों को लेकर युवा और महिला टीम ने कसी कमर

 महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, तैयारियों को लेकर युवा और महिला टीम ने कसी कमर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, तैयारियों को लेकर युवा और महिला टीम ने कसी कमर

महासमुंद। स्थानीय इमली भाटा वार्ड नंबर 2 स्थित माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण, कहार भोई समाज भवन में आगामी रविवार, 28 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में समाज की युवा और महिला टीम की एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:

समाज के सचिव योगेश कुमार कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहार भोई समाज महासभा के अध्यक्ष श्री भुवन अवसरिया शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में महासभा की उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा कहार, सचिव श्री पुष्कर कहार और कोषाध्यक्ष श्री गणेश चंद्र गोहिल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न राजों के अध्यक्ष, सचिव एवं पंचों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी, जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिल कांत साहू, पार्षद श्री जय देवांगन (वार्ड नं. 2), श्री माखन पटेल (वार्ड नं. 10) और श्रीमती सुनैना पप्पू ठाकुर (पार्षद वार्ड नं. 3) श्रीमती ईशवरी संजय भोई वार्ड क्रमांक 15 पार्षद आदि शामिल होंगे।

सचिव योगेश कुमार कश्यप ने समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे इस शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।