दुर्ग जिले के पुलगांव चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला सफाईकर्मी की मौत; चालक फरार

 दुर्ग जिले के पुलगांव चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला सफाईकर्मी की मौत; चालक फरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*******************************

 

 

दुर्ग जिले के पुलगांव चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला सफाईकर्मी की मौत; चालक फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर स्थित पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजनांदगांव की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने काम पर जा रही एक 50 वर्षीय महिला को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उनका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

 

केपीएस स्कूल में कार्यरत थी मृतका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कोल्हापुरी निवासी उत्तरा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। उत्तरा कृष्णा पब्लिक स्कूल (KPS) में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने घर से ड्यूटी के लिए स्कूल जा रही थीं, तभी पुलगांव चौक पर बालोद की ओर मुड़ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तरा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि उत्तरा ही घर की मुख्य सहारा थीं और उनकी मेहनत से ही घर की रोजी-रोटी चलती थी। इस हादसे ने परिवार के सामने आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सीसीटीवी के माध्यम में ड्राइवर की पता साजी कर पुलगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है