ऑपरेशन विश्वास’ के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 1.10 किलो गांजा किया बरामद
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽
ऑपरेशन विश्वास’ के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 1.10 किलो गांजा किया बरामद
दुर्ग। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्त अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.102 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 54 हजार 800 रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नदी रोड, महमरा एनीकट मुक्तिधाम के पास एक युवक मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को धर दबोचा।
आरोपी की पहचान और कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राज सारथी (26 वर्ष), पिता महेश सारथी, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला, दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 1.102 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
दुर्ग पुलिस ने आरोपी राज सारथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









