महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, युवा संगठन ने कसी कमर

 महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, युवा संगठन ने कसी कमर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽

 

महासमुंद: कहार भोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को, युवा संगठन ने कसी कमर

महासमुंद। स्थानीय इमली भाटा स्थित मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण (कहार भोई समाज भवन) में आगामी 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार को कहार भोई समाज के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

युवा संगठन का हुआ गठन

समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से समाज के युवा संगठन का विधिवत गठन किया गया है। इस संबंध में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समाज के युवाओं से अपील

समाज के सचिव योगेश कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा संगठन ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं और युवाओं से अपील की है कि वे इस शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहाँ नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेगी।