पाटन के पतोरा में गूंजा बाबा गुरु घासीदास का जयकारा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल

 पाटन के पतोरा में गूंजा बाबा गुरु घासीदास का जयकारा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

****************************

 

पाटन के पतोरा में गूंजा बाबा गुरु घासीदास का जयकारा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जयंती समारोह में हुए शामिल

 

दुर्ग ,पाटन,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतोरा पहुंचे। अवसर था बाबा गुरु घासीदास की जयंती के पावन समारोह का, जहाँ उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर बाबा का पावन स्मरण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने दुनिया को ‘मनखे-मनखे एक समान’ का जो अमर संदेश दिया, वह आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा ने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच को मिटाकर प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाया है। उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री का स्थानीय ग्रामीणों और सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पंथी नृत्य और भजनों के साथ बाबा गुरु घासीदास की महिमा का गुणगान किया।

बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई देते हुए उनके चरणों में नमन किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने पंथी दलों का उत्साहवर्धन किया और सामूहिक आरती में भाग लिया।