राजनांदगांव में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने जारी किए तबादला आदेश, डोंगरगांव के थाना प्रभारी बदले गए

 राजनांदगांव में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने जारी किए तबादला आदेश, डोंगरगांव के थाना प्रभारी बदले गए

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

******************************

राजनांदगांव में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने जारी किए तबादला आदेश, डोंगरगांव के थाना प्रभारी बदले गए

राजनांदगांव:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रशासनिक कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा के निर्देश पर जारी इस आदेश में थाना प्रभारी समेत कई आरक्षकों के तबादले किए गए हैं।

डोंगरगांव थाने में नई नियुक्ति

जारी आदेश के मुताबिक, डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटले को हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेजा गया है। उनके स्थान पर अब आशीर्वाद रहटगांवकर डोंगरगांव थाने के नए प्रभारी होंगे।

इन पुलिसकर्मियों को भेजा गया रक्षित केंद्र

फेरबदल की जद में कई आरक्षक भी आए हैं। कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप जायसवाल, डोंगरगांव थाने के आरक्षक जितेश साहू और डोंगरगांव के ही आरक्षक चालक शाहिद अंसारी को रक्षित केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा, चिखली चौकी से आरक्षक शिवाजी राव और जोब चौकी से सुमित मिश्रा को भी लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र) किया गया है।

नई पदस्थापनाएं और फेरबदल

खिलेश्वर ठाकुर: रक्षित केंद्र से डोंगरगांव थाना भेजा गया।

नेम सिंह: मोहारा चौकी से तबादला कर चिखली चौकी भेजा गया।

संगीता मंडावी (महिला आरक्षक): घुमका थाने से स्थानांतरित कर चिखली चौकी में पदस्थ किया गया।

प्रशासनिक आवश्यकता बताया कारण

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल से थानों और चौकियों के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई गई है।