चांपा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत; नौ घायल, चालक पर मामला दर्ज

 चांपा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत; नौ घायल, चालक पर मामला दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

चांपा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत; नौ घायल, चालक पर मामला दर्ज

चांपा,रविवार की सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से क्षमता से अधिक 9 सवारियों को लेकर कुरदा गांव जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सभी घायलों का बम्हनीडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 5 बजे, ऑटो चालक ने चांपा रेलवे स्टेशन से अपनी ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाईं। ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण ग्राम करनौद के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद सभी यात्री सड़क पर गिर गए।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया और सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान घासीराम खूंटे (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते थे और आज सुबह ही अपने गांव कुरदा जाने के लिए चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठे थे।

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मृतक घासीराम खूंटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिर्रा थाने में ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।