धमधा और पाटन डिविजन में वन विभाग की सतत निगरानी, जनवरी 2025 से अब तक 39 वन अपराध प्रकरण दर्ज
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
****************************
धमधा और पाटन डिविजन में वन विभाग की सतत निगरानी, जनवरी 2025 से अब तक 39 वन अपराध प्रकरण दर्ज
दुर्ग, 04 दिसंबर 2025/ वन संरक्षण को लेकर वन विभाग के सभी अमले द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। धमधा और पाटन डिविजन में वन संरक्षण प्रणाली मज़बूत है तथा विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगा रही है।
मुख्य कार्रवाईयों का विवरण:
सभी आरा मशीनों और बीट क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण व्यवस्था बेहतर हुई है।
मुख्य वन संरक्षक द्वारा निर्धारित रोस्टर अनुसार आरामिलों का प्रतिमाह उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी आरामिलों का निरीक्षण करते हैं।
परिणाम और उपलब्धियां (जनवरी 2025 से):
39 वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए।
लगभग 4 लाख रुपये का मुआवजा आरोपित किया गया।
अनुमानित 1028 नग (67.548 घन मीटर) व 15 जलाऊ चट्टा काष्ठ शासन के हित में जमा कराया गया।
04 आरामिलों को सीलबंद किया गया।
01 अवैध आरा मशीन को राजसात भी किया गया।
वन विभाग क्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। विभाग का कहना है कि वन संरक्षण के लिए सभी अमले मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा
को बढ़ावा मिल रहा है।










