छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने साथी प्रधान आरक्षक को गोली मारकर की हत्या; इलाके में दहशत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने साथी प्रधान आरक्षक को गोली मारकर की हत्या; इलाके में दहशत
रायगढ़, छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपने साथी प्रधान आरक्षक (Head Constable) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात आज सुबह लगभग 4 बजे हुई। RPF पोस्ट के भीतर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद, प्रधान आरक्षक एस. लादेर (निवासी जांजगीर) ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा (निवासी रीवा, मध्य प्रदेश) के सिर पर अपनी सर्विस 9 एमएम पिस्तौल से कथित तौर पर 4 राउंड गोली चला दी, जिससे पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।।।
अचानक रेलवे स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में गोली चलने की आवाज से वहां मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।
सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर दोनों कर्मी एक ही बैच के थे और घटना के समय नाइट ड्यूटी पर साथ थे। प्रारंभिक जानकारी बताती है कि ड्यूटी के दौरान किसी व्यक्तिगत या अन्य विषय पर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह घटना हुई।
घटना के तुरंत बाद, अन्य कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस घटना के बाद, आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, रायपुर से आरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) के आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आईजी के आने और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे ,








