अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में 25 बोरी धान जब्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में 25 बोरी धान जब्त
अंबिकापुर/रामानुजगंज:जिले में अवैध धान की आवक को सख्ती से रोकने के उद्देश्य से, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज, आनंद राम नेताम के नेतृत्व में गठित राजस्व और संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। टीम ने संजय गुप्ता, निवासी त्रिसूली, से संबंधित एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 25 बोरी धान जब्त की है।
इस कार्रवाई के बाद, जब्त किए गए धान और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए सनावल थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के मद्देनजर, जिले भर में अवैध रूप से धान का संग्रहण और परिवहन करने वाले कोचियों व बिचौलियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासनिक टीम द्वारा सीमावर्ती इलाकों और संभावित मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि धान की खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही सरकारी समर्थन मूल्य पर हो और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। यह अभियान अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगा।







