ऊंट के मुँह में जीरा! दुर्ग में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान के साथ कैमरामैन सौदागर नियाल की रिपोर्ट
******************************
ऊंट के मुँह में जीरा! दुर्ग में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बंद करने के विरोध में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ऊँट के साथ विरोध प्रदर्शन किया और ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार ने गरीबों को मिल रही राहत छीन ली है। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनविरोधी कदम बताते हुए सरकार की जमकर आलोचना की। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता अयूब खान सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद गरीबों की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की।
यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक रुख को दर्शाता है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरमाने के संकेत हैं।













