बस्तर: करमरी भाटागुड़ा में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 बस्तर: करमरी भाटागुड़ा में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++

 

 

बस्तर: करमरी भाटागुड़ा में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बस्तर,बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक भयानक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बस्तर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम करमरी भाटागुड़ा निवासी 37 वर्षीय रेंगा बघेल अक्सर कोई काम नहीं करता था और दिन भर घूमता रहता था। उसकी 29 वर्षीय पत्नी पुरनी बघेल (उर्फ पूर्णिमा) कुली मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थी।

गुरुवार की रात हमेशा की तरह दोनों पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रेंगा ने घर में रखे डंडे से पुरनी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में पुरनी की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे और रेंगा के माता-पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पुरनी दम तोड़ चुकी थी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रेंगा बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।