कोरबा: अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त, पाली में 20 क्विंटल धान जब्त

 कोरबा: अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त, पाली में 20 क्विंटल धान जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++

 

 

कोरबा: अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त, पाली में 20 क्विंटल धान जब्त

कोरबा/पाली: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य तेजी से जारी है। इसी के साथ, अवैध धान की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने पाली विकासखंड के ग्राम निरधी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल धान जब्त किया है।

शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार सुजीत कुमार पाटले और राजस्व निरीक्षक अंजली पैकरा की टीम ने ग्राम निरधी में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान एक ग्रामीण के पास 20 क्विंटल धान पाया गया, जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान को कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के परिवहन, भंडारण और विक्रय पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों के हितों की रक्षा की जा सके।