छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा की नई सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा की नई सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान
छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के भाटापारा स्थित नई सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया. आसमान में घने काले धुएं के बादल छा गए और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं.





