छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के vip चौक में कांकेर रोडवेज की खड़ी बस से टकराया ktm बाइक सवार, सर पर चोट लगने की वजह से मौके पर हुई मौत

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के vip चौक में कांकेर रोडवेज की खड़ी बस से टकराया ktm बाइक सवार, सर पर चोट लगने की वजह से मौके पर हुई मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के vip चौक में कांकेर रोडवेज की खड़ी बस से टकराया ktm बाइक सवार, सर पर चोट लगने की वजह से मौके पर हुई मौत

रायपुर।राजधानी रायपुर के VIP चौक में कांकेर रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की बस से टकराकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद के रहने वाले ईश्वर साहू के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है, ड्राइवर ने गलत तरीके से बस खड़ी की थी, जिससे युवक टकरा गया। सिर फटने से उसकी जान चली गई।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, महासमुंद निवासी ईश्वर साहू अपनी बाइक (CG07BT4836) से महासमुंद की तरफ जा रहा था। वीआईपी चौक के पास सुबह 5.30 बजे पहुंचा, तो कांकेर रोडवेज बस (क्रमांक CG04 PB 8100) से टकरा गया।

मौके पर हुई थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बस से टकराया और सड़क में बाइक सहित सिर के बल गिर गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजनों को जानकारी दी है।

4 महीने में 50 से ज्यादा हादसे

बीते चार महीनों में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार 78 सड़क हादसों में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों के कारण इस रिपोर्ट में ओवर स्पीड गाड़ी, ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहन चालकों की लापरवाही बताई गई है।