छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन को लेकर पत्नी के सामने युवक की कैंची घोंपकर कर हत्या, पुलिस ने कीया आरोपियों को गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन को लेकर पत्नी के सामने युवक की कैंची घोंपकर कर हत्या, पुलिस ने कीया आरोपियों को गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++

 

दीपावली के रोशन माहौल के बीच राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने निर्मम हत्या कर दी गई।

 

रायपुर।दीपावली के रोशन माहौल के बीच राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की एक चिकन दुकान में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात ताहिर का अपने परिचित सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान मात्र 100 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतनी हिंसा में बदल गया कि दोनों आरोपी मंगलवार देर रात ताहिर के घर पहुंच गए। उन्होंने पहले ताहिर की बुरी तरह पिटाई की और फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही कैंची से सीने पर वार कर दिया।

घायल ताहिर को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताहिर की पत्नी ने बताया कि वह हमलावरों से रहम की भीख मांगती रही, पर उन्होंने एक नहीं सुनी। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।