छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एकांत जगह में मिली व्यापारी की मिली लाश पत्नी के साथ कोर्ट में चल रहा था तलाक का मामला,लाश के पास मिला कीटनाशक और इलेक्ट्रिक कार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एकांत जगह में मिली व्यापारी की मिली लाश पत्नी के साथ कोर्ट में चल रहा था तलाक का मामला,लाश के पास मिला कीटनाशक और इलेक्ट्रिक कार
बालोद. बालोद जिले के चौरेल गांव में मंगलवार सुबह व्यापारी के लाश मिली है. मृतक की पहचान अर्जुन्दा निवासी डगेश्वर उर्फ पप्पू देवांगन उम्र 45 के रूप में हुई है. शव के पास से कीटनाशक के डिब्बे और इलेक्ट्रिक कार बरामद हुआ है. पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी पप्पू देवांगन की अर्जुन्दा, निकुम, और डौंडीलोहारा में कृषि केंद की दुकानें है. वहीं उसका अपनी बीवी से तलाक का मामला कोर्ट में 3 साल से चल रहा था. वह दिपावली के दिन सुबह घर से बाहर निकला था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.