मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने बस्तर में फिर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, पर्चा फेंककर लगाये गंभीर आरोप

 मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने बस्तर में फिर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, पर्चा फेंककर लगाये गंभीर आरोप

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++

बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी है। शव के पास पर्चा फेंककर गंभीर आरोप लगाये हैं।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता पूनेम सत्यम की हत्या कर दी है। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है।