छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक की जहर सेवन करने से हुई मौत, जहर सेवन करने बाद आरक्षक धनेश कुमार देवांगन ने फोन कर पत्नी को दि थी जानकारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक की जहर सेवन करने से हुई मौत, जहर सेवन करने बाद आरक्षक धनेश कुमार देवांगन फोन कर पत्नी को दि थी जानकारी
धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। आरक्षक धनेश कुमार देवांगन (42) ने 8 अक्टूबर को जहर खाया था, जिसके बाद 9 अक्टूबर की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक धनेश कुमार देवांगन जहर सेवन करने के बाद अपनी पत्नी नेहा को फोन पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दो अस्पतालों के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम
आरक्षक को पहले एक निजी अस्पताल से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वापस धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।
जहां 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक धनेश कुमार देवांगन (42) पिता गैंद लाल मूल रूप से कोलियारी का निवासी था और वर्तमान में दानी टोला में रहता था।
शराब का आदी था आरक्षक
जानकारी के अनुसार आरक्षक के साले भोजराज देवांगन ने पुलिस को बताया कि धनेश शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे की हालत में ही जहर का सेवन किया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने जिला अस्पताल के मरचूरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।










