छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत; 5 घायल
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चिल्फी थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई और पांच घायल हो गए। अकलघरिया के पास सवारी से भरी एक महिंद्रा बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ी दुर्घटना घटी है। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सवारी से भरे महिंद्रा बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
दो लोगों की मौके पर मौत
थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद दो और लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। घायलों का इलाज जारी है।








