छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपहरण मामले में ट्रक मालिक समेत तीन गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम जाने

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपहरण मामले में ट्रक मालिक समेत तीन गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम जाने

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++

पुरानी भिलाई में ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ट्रक मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने डीजल चोरी का आरोप लगाकर ड्राइवर को बंधक बनाया था।

 

दुर्ग।पुरानी भिलाई में ट्रक-ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट और लूट के मामले में ट्रक मालिक समेत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक-ड्राइवर पर डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए उसका अपहरण कर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

ट्रक-ड्राइवर जामुल निवासी रविंद्र यादव बीते एक माह से ट्रक मालिक विक्रम सिंह का ट्रक चला रहा था। 18 सितंबर को कोलकाता से चैनल लोड कर भिलाई लौटते समय सिमगा के पास ट्रक का डीजल खत्म हो गया। उसने इसकी जानकारी मालिक विक्रम सिंह को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद वही रुकने को कहा गया। और ट्रक मालिक विक्रम सिंह,उसका मुंशी इरफान अहमद और मिस्त्री मंदीप सिंह थार गाड़ी में सिमगा पहुंचे।

तीनों ने रविंद्र पर डीजल चोरी का आरोप लगाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जबरदस्ती उसे थार कार में बैठाकर सिमगा से भिलाई हथखोज स्थित गोडाउन के कमरे में बंद कर दिया गया। और गोडाउन में बंधक बनाकर बेल्ट से पिटाई गोडाउन में ट्रक मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह और उसके दो साथी इरफान अहमद और मंदीप सिंह ने मिलकर रविंद्र की जमकर पिटाई की। हाथ मुक्कों और बेल्ट से पीटते हुए आरोपियों ने उसके दस्तावेज आधारकार्ड, पैनकार्ड,लाइसेंस,और कपड़े और मोबाइल तक छीन लिए।

आरोपियों ने प्रार्थी से फोन कर घर से पैसे, जेवर और गाड़ी मंगवाया की धमकी दी। जिसके बाद मजबूरी में रविंद्र ने पत्नी को फोन किया। इस पर उसका साला संतु स्कूटी लेकर गोडाउन पहुंचा। जहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर स्कूटी छीन ली। और खाली कागज पर जबरन रविंद्र का अंगूठा भी लगवाया और जाते-जाते धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।

किसी तरह जान बचाकर भागा काफी देर तक कमरे में बंद रहने के बाद रविंद्र मौका देखकर भाग निकला और 26 सितंबर को थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मामला दर्जनकर पतासाजी में जुट गई थी। पुरानी भिलाई पुलिस ने ट्रक मालिक हरप्रति सिंह उर्फ विक्रम सिंह, इरफान अहमद, मंदीप सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी हुई मोबाइल और स्कूटी बरामद कर तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।