छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव मैरिज के पांच महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, वहीं बाथरूम में मिली महिला लाश, परिजनों लगाया हत्या का आरोप

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव मैरिज के पांच महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, वहीं बाथरूम में मिली महिला लाश, परिजनों लगाया हत्या का आरोप

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

कोरबा में सुसाइड के दो अलग-अलग मामले सामने आए पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रताखार नादियाखार बस्ती का है जहा एक नवविवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी ।

 

कोरबा।कोरबा में सुसाइड के दो अलग-अलग मामले सामने आए पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रताखार नादियाखार बस्ती का है जहा एक नवविवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी जहां घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही शुरू की। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय आरती प्रजापति ने यह घातक कदम उठाया है आरती और 20 वर्षीय रवि बंजारे ने 5 माह पहले ही लव मैरिज किया था। दोनों कोरबी चौकी क्षेत्र के घोसरा गांव के रहने वाले है और दोनों ने परिवार के विरोध करने के बावजूद भी लव मैरिज किया इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार नदियाखार बस्ती में शिव पटेल के घर पर किराए का मकान पर है।

 

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात दोनो शाम को घूमने के लिए निकले हुए थे जहां देर रात खाना लेकर घर पहुंचे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए रात 3:00 बजे लगभग जब आरती प्रजापति बिस्तर पर नहीं थी इस दौरान अचानक रवि बंजारे की नींद खुली और वह जाकर देखा तो घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जहां इसकी सूचना उसने मकान मालिक को दी उसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी गई। बताया रहा है की आरती प्रजापति इससे पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थी।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की चुकी मामला न विवाहिता से जुड़ा हुआ था इसलिए तहसीलदार के समक्ष परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है। वही दूसरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र में अंतर्गत पंप हाउस बस्ती का है जहां 45 वर्षीय प्रभा देवी यादव की घर के बाथरूम में लटकती हुई लाश मिली है। यह घटना रविवार के दोपहर की बताई जा रही है। जहां प्रभा देवी यादव की मौत की सूचना मिलते हैं सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। मृतिका प्रभादेवी यादव के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी जो मूलतः बिहार के बांदा के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रभादेवी की मौत को लेकर हत्या का संदेश जाता जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए जिला मेडिकल कॉलेज में शव को सुरक्षित रखवा दिया था।

 

मंगलवार की सुबह बिहार बांदा से प्रभादेवी यादव के परिजन पहुंचे इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किया जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रभा को उसके पति और घर वाले प्रताड़ित करते थे और खाने पीने को नहीं देते थे जो फोन कर इसकी जानकारी उसने खुद दी थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रभादेवी यादव का हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना 2 दिन पहले की है जहां परिजनों को आने के बाद बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। प्रभादेवी यादव के पति कमलेश यादव किसी निजी कंपनी में काम करते हैं वही उसके एक बेटा और एक बेटी है।