छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस-पिकअप की जोरदार टक्कर, वाहन के आगे का हिस्सा ध्वस्त, यात्रियों को आई चोट
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
जगदलपुर में शुक्रवार को चित्रकोट से जगदलपुर जा रही एक यात्री बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया।
जगदलपुर।जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम चोंडीमेटावाड़ा में शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस घटना में यात्री बस सड़क से नीचे उतर गई, जबकि पिकअप का सामने का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया।
वहीं जिन यात्रियों को चोट आई थी, उन्हें बेहतर उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। बता दें कि शुक्रवार को बड़ाजी थाना क्षेत्र के चित्रकोट से एक यात्री बस सवारियों को लेकर जगदलपुर के लिए निकली हुई थी।
तभी अचानक चोंडीमेटावाड़ा में पास सामने से आ रही पिकअप से टकर हो गई। इस हादसे के बाद बस सड़क किनारे जा घुसी। इस घटना में किसी तरह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वही पिकअप में सवार चालक भी पूरी तरह से सुरक्षित थे।








