रायपुर पुलिस विभाग में ट्रांसफर, बदले गये छह थाना प्रभारी, देखें लिस्ट

 रायपुर पुलिस विभाग में ट्रांसफर, बदले गये छह थाना प्रभारी, देखें लिस्ट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

 

रायपुर।रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजधानी रायपुर के छह थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

आदेश के अनुसार, अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से रक्षित आरक्षी केंद्र पदस्थ किया गया है। डीडी नगर थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह को रायपुर कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौदहापारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश शर्मा को रक्षित आरक्षी से हटाकर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनीष तिवारी को र.आ. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से ट्रांसफर कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट-