छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब दुकान में हुई मेंधमारी, शराब की पेटियां ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराब दुकान में हुई मेंधमारी, शराब की पेटियां ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में स्थित एक सरकारी देसी एवं विदेशी शराब दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए की शराब चुरा ली।

कोरबा ।कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में स्थित एक सरकारी देसी एवं विदेशी शराब दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए की शराब चुरा ली। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान की दीवार में एक बड़ा छेद किया और उसके रास्ते अंदर घुस गए। इस घटना में चोर देसी शराब और बीयर की बोतलें लेकर फरार हो गए। हालांकि गनीमत रही कि काउंटर में रखे गए कैश को वो नहीं ले जा पाए।

जब सुबह दुकान खोलने आए कर्मचारियों ने शटर खोला और दुकान के भीतर का मंजर देखा तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और आबकारी विभाग को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रामपुर शराब दुकान के सेल्समेन सूरज साहू ने बताया कि 14 अगस्त की रात निर्धारित दुकान समय 10 बजे के अनुसार दुकान बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। दुकान पर सेल्समेन, सुपरवाइजर, मुंशी के अलावा दो अन्य कर्मचारी हैं। 15 अगस्त को दुकान शासन के निर्देशानुसार बंद किया गया था। वहीं, 16 अगस्त की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे इस दौरान दुकान पर ताला लगा हुआ था, जहां खोलकर अंदर देखा तो दुकान के पीछे की दीवार से सेंधमारी हुई थी। जहां से चोर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतल लेकर फरार हो गए है। कितनी पेटियां लेकर गए हैं उसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं, चोर कैश काउंटर में रखे नगदी रकम लेकर नहीं गए है।