13 अगस्त तक खुर्सीपार फाटक रहेगा बंद, भारी वाहनों क आवागमन बंद…
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
13 अगस्त तक खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक रहेगा बंद, भारी वाहनों क आवागमन बंद…
दुर्ग। रायपुर रेल मंडल खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक क्रमांक 440 भिलाईनगर (कि.मी.855/07-09) मध्य अप लाइन में 8 अगस्त की सुबह 8 बजे से 13 अगस्त की सुबह 8 बजे तक बंद रहने की संभावना है.
आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है.







