सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, बीजीएल लॉन्चर समेत भारी विस्फोटक जब्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
***************************************
सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।
दंतेवाड़ा।सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा को मार गिराया है,
जो केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय पदाधिकारी था। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।







