छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोर्ट रूम में बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई पहचान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
दुर्ग-भिलाई तीन कोर्ट में एक बाबू ने मंगलवार को कोर्ट रूम में ही आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह कोर्ट उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दुर्ग-भिलाई।दुर्ग-भिलाई तीन कोर्ट में एक बाबू ने मंगलवार को कोर्ट रूम में ही आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह कोर्ट उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क सोमनाथ ठाकुर उम्र 46 साल ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतरकर पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। वही कोर्ट परिसर में बाबू के आत्मघाती कदम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कोर्ट के अन्य स्टाफ भी इस घटना को लेकर सकते में है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस परिजन और उनके साथियों से पूछताछ कर रही है।





