छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने मचाया उत्पाद घर को तोड़ा, मवेशी को भी उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने मचाया उत्पाद घर को तोड़ा, मवेशी को भी उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात एक हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ते हुए एक मवेशी को भी मौत के घाट उतार दिया है।

 

रायगढ़।रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात एक हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ते हुए एक मवेशी को भी मौत के घाट उतार दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक छाल रेंज के खडगांव बीट के अंतर्गत आने वाले सिथरा गांव में बीती रात जंगल से गांव पहुंचे एक हाथी ने प्रहलाद राठिया के मकान को तोडते हुए वहां रखे एक बोरी धान को खाने के बाद गांव के ही जगसिंह के एक भैसा को भी मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।