रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे में फिर दिखा रफ्तार का कहर पायल ट्रेवल्स की बस पुल की रेलिंग से टकराई, खलासी की हुई मौत, कई यात्री घायल

 रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे में फिर दिखा रफ्तार का कहर पायल  ट्रेवल्स की बस पुल की रेलिंग से टकराई, खलासी की हुई मौत, कई यात्री घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा बस हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस नैनी नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकरा गई. हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई. वहीं…

 

 

 

कांकेर ।मानसून सीजन में सड़कें खतरों से खाली नहीं रहतीं. बारिश के कारण सड़कों पर दृष्यता भी कम होती है. यही वजह है कि इस सीजन में एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ जाती हैं. छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे 30 पर सुबह यात्रियों से भरी बस नैनी नदी के पुल पर बनी रेलिंग से जा टकरा गई. हादसे में एक की मौत हो गई. बताया जा रहा कि हादसे के वक्त बस की स्पीड तेज थी.

कांकेर बस हादसा

जानकारी के अनुसार, पायल ट्रैवेल्स की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई. हादसा करीब दोपहर 12:30 बजे हुआ, जब 60 से 70 यात्रियों से भरी बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था.

खिड़की तोड़कर जान बचाई

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद कई यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल पास के चारामा अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

…तो होता और बड़ा हादसा

 

पुलिस टीम घायलों को बस से निकालने में जुटी रही. गनीमत रही कि बस पुल से नीचे नहीं गिरी, वरना हादसा और ज्यादा भयावह हो सकता था. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

रायपुर जगदलपुर हाईवे में 2 दिन पूर्व मनीष ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। दुर्घटना में चालक एवं परिचालक दोनों की मृत्यु हो गथी थी। बस कंपनियों के मालिको को अपमें कंपनी में काम करने वाले चालक परिचालक का लाइफ इश्योरेंस अनिवार्य कर देना चाहिए। जिससे यह होगा चालक परिचालक की जान जाने के बाद उनके परिवार की सहायता होगी