छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पाइपलाइन फटने से झरना की तरह बहा पानी, सेल्फी लेने उमड़े लोग

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पाइपलाइन फटने से झरना की तरह बहा पानी, सेल्फी लेने उमड़े लोग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

“””””””””””””””””””””__””””””____””””””””””””””””

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस्तर के मशहूर चित्रकोट जलप्रपात जैसा नजारा देखने को मिला। दरअसल, रिंग रोड नंबर एक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मेन पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी के तेज बहाव के साथ सड़क पर पानी की बौछार दिखा।

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बस्तर के मशहूर चित्रकोट जलप्रपात जैसा नजारा देखने को मिला। दरअसल, रिंग रोड नंबर एक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मेन पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी के तेज बहाव के साथ सड़क पर पानी की बौछार दिखा। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। लोग सेल्फी और फोटो खींचने के लिए उमड़े।

एक ओर पाइप लाइन फटने से जहां लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, वहीं दूसरी ओर पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम सी गई थी। घटना के करीब एक घंटे बाद नगर निगम की टीम पहुंची, जिसके बाद पानी की आपूर्ति को बंद किया गया। अब पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।