सुपेला की दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर खाक,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
***************************************
सुपेला की दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर खाक,
दुर्ग।दुर्ग भिलाई के सुपेला में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने आस-पास की और भी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने दुकान के पीछे फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ और लपट दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आगजनी से दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।





