कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली राजमिस्त्री ने। बेटे ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था और
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::;:;:::::::::;:::;;;
कोरबा जिले में राजमिस्त्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था और पिता ने कभी परेशानी की बात नहीं बताई। परिवार में दो भाई और उनके परिवार एक साथ खुशी से रहते थे।
कोरबा.कटघोरा थाना क्षेत्र के हुकरा गांव में राजमिस्त्री राम राणा (60) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम उनकी बहू ने कमरे से दुर्गंध महसूस होने पर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र कार्तिक राम ने बताया कि उनके पिता नियमित रूप सेराजमिस्त्री का काम करते थे और खेती-किसानी में भी सक्रिय थे। मगलवार को वह काम पर नहीं गए और अचानक यह लिया। कार्तिक के अनुसार, परिवार में कोई विवाद नहीं था और पिता ने कभी परेशानी की बात नहीं बताई। परिवार में दो भाई और उनके परिवार एक साथ खुशी से रहते थे।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि राम ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया। पुलिस के अनुसार, ऐसी घटनाएं अक्सर नशे या घरेलू विवाद से जुड़ी होती हैं। कोरबा में पहले भी एक मामले में मां-बेटे ने महुआ शराब पीने के बाद कीटनाशक खाया था, जिसमें मां की मौत हो गई थी।





