एनसीसी कैडेट ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************************
एनसीसी कैडेट ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
दुर्ग। 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी व एडम अफसर के निर्देशानुसार व कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० विनय शर्मा के प्रेरणा अनुसार आज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के अंदर सुरक्षा गार्ड,कार्यालय व अन्य स्टाफ तथा आसपास निर्माण कार्य में लगे हुए राजमिस्त्री व श्रमिक तथा पान ठेले में विक्रेता से लेकर तंबाकू उत्पाद के सेवन करने वाले को इस हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया।ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने बताया की इस तंबाकू सेवन से प्रतिदिन भारत में 2200 तम्बाकू सेवकों की मौत हो रही है यह आंकड़ा एक डरने वाला आंकड़ा है और न जाने कितने हजार लोग कैंसर से पीड़ित है जिनके चेहरे व गले को एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट भी लगातार देखने में डर जाता है,
इसके अलावा हृदय व फेफड़ों से संबंधित बीमारी, सांस लेने में परेशानी व अन्य कई बीमारियों का जड़ है यह तम्बाकू , इससे अपने आप को दूर रखें और यदि आप तम्बाकू की लत से अलग नहीं हो पा रहे हैं तो जिला चिकित्सालय व अन्य इस प्रकार के स्वास्थ्य केदो में जाकर निशुल्क इस बीमारी के लत से दूर हो जाए। आपके इस एक कदम से परिवार व समाज में आपकी स्थिति सुधरेगी आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे क्योंकि बीमारी पर होने वाला खर्च बचेगा । तम्बाकू निषेध का प्रचार प्रसार करने कैडेटों ने एक रैली भी निकाली और कल्याण विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुशीला यादव के साथ परिसर में पौधरोपण भी किया।इस अवसर पर एसयूओ पुष्पेंद्र कुमार जेयूओ सोमदत्त, एसजीटी सचिन, हंसराज, कैडेट विकास शुक्ला, अजय, प्रेम दिल्लवार व मुकुल ठाकुर का विशेष योगदान रहा है। समस्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने किया।






