धर्मांतरण कराने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोजन के बहाने बुलाया था घर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन भी थे मौजूद

 धर्मांतरण कराने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोजन के बहाने बुलाया था घर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन भी थे मौजूद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

,*************************************

दुर्ग में जिले में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक बार धर्मांतरण का सामने जहां पद्मनभापुर थाना के रायपुर नाका क्षेत्र के एक मकान में कुछ गरीब परिवार को भोजन के लिए बुलाया गया था।

 

दुर्ग।दुर्ग में जिले में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक बार धर्मांतरण का सामने जहां पद्मनभापुर थाना के रायपुर नाका क्षेत्र के एक मकान में कुछ गरीब परिवार को भोजन के लिए बुलाया गया था। जिसकी जानकारी लगाने पर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्त्ता भी मौके पर पहुंच गए। और जमकर हंगामा किया। जिसके कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया।

 

हिंदूवादी संगठन ने इस मामले की पद्मनभापुर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस में धर्मांतरण करने वाले 9 लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है।

 

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्म परिवर्तन करने वाले के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म सरंक्षण अधिनियम का मामला दर्ज करते हुए 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।